भाषा की सबसे छोटी और मूल इकाई को Letter (अक्षर या वर्ण) कहा जाता है। जब ये अक्षर आपस में जुड़ते हैं, तो उनसे Words (शब्द) बनते हैं। अक्षरों या वर्णों को एक निश्चित क्रम में सजाने पर जो संरचना बनती है, वही वर्णमाला (Alphabet) कहलाती है।
English Alphabet in Hindi :- An alphabet refers to a collection of letters or symbols that form the foundation of a written language. These letters are used to represent sounds and words, making alphabets an essential part of written communication. Different languages around the world use different types of alphabets or writing systems.

The Alphabet (Roman Script)
The most well-known alphabet is the Latin alphabets, which is used for languages such as English, Spanish, French, and many others. The Latin alphabets consists of 26 letters: A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, and Z.
( सबसे अधिक उपयोग में आने वाली वर्णमाला Latin Alphabet है, जिसे English, French, Spanish सहित कई भाषाओं में प्रयोग किया जाता है।
Latin alphabet में कुल 26 letters होते हैं: A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z )
Other Important Alphabets
दुनिया में कई अन्य प्रमुख वर्णमालाएँ और लिपियाँ भी प्रचलित हैं, जैसे:
- Cyrillic – Russian, Serbian और Bulgarian जैसी भाषाओं में उपयोग
- Greek – ग्रीक भाषा के लिए
- Arabic – Arabic, Persian और Urdu भाषाओं में
- Hebrew – Hebrew भाषा में प्रयुक्त
- Devanagari – Hindi, Sanskrit और Nepali भाषाओं के लिए
- Chinese – Chinese भाषा में alphabet की जगह हजारों logographic characters होते हैं
Different languages may have variations of these alphabets or entirely unique writing systems. Alphabets are essential tools for recording and transmitting language, and they have played a significant role in the development of human civilization and culture.
( हर भाषा की अपनी अलग लिपि या वर्णमाला हो सकती है। कुछ भाषाएँ मौजूदा alphabets के modified रूप का प्रयोग करती हैं, जबकि कुछ की writing system पूरी तरह अलग होती है।
वर्णमालाएँ न केवल भाषा को लिखने का माध्यम हैं, बल्कि मानव सभ्यता और संस्कृति के विकास में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। )
अंग्रेजी वर्णमाला (Angreji Varnamala)
अंग्रेजी वर्णमाला (English Alphabets) लैटिन मूल पर आधारित एक वर्णमाला है, जिसमें कुल 26 वर्ण शामिल होते हैं—
ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के, एल, एम, एन, ओ, पी, क्यू, आर, एस, टी, यू, वी, डब्ल्यू, एक्स, वाई और जेड।
इन 26 वर्णों में से 5 स्वर (A, E, I, O, U) होते हैं, जबकि शेष 21 व्यंजन होते हैं। अंग्रेज़ी की वर्णमाला को रोमन लिपि में लिखा जाता है।
रोमन लिपि लिखने की वह पद्धति है, जिसका प्रयोग अंग्रेज़ी के साथ-साथ पश्चिमी और मध्य यूरोप की अनेक भाषाओं में किया जाता है। इनमें जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई आदि प्रमुख हैं।
अंग्रेज़ी (English) भाषा हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार से संबंधित है। इसी कारण इसका दूर का संबंध हिन्दी, उर्दू और फ़ारसी जैसी भाषाओं से भी माना जाता है। भाषावैज्ञानिक दृष्टि से अंग्रेज़ी को इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखा गया है। इसे विश्व की पहली अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में भी जाना जाता है।
आज अंग्रेज़ी कई देशों की प्रमुख राजभाषा है और वर्तमान समय में, विशेष रूप से भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में, यह विज्ञान, कंप्यूटर, साहित्य, राजनीति तथा उच्च शिक्षा की मुख्य भाषा बन चुकी है। अंग्रेज़ी भाषा को लिखने के लिए रोमन लिपि का ही प्रयोग किया जाता है।
अंग्रेजी वर्णमाला – Chart + PDF, Printable
| Capital Letter (दीर्घ रूप) | Small Letter (लघु रूप) | हिन्दी उच्चारण |
| A | a | ए |
| B | b | बी |
| C | c | सी |
| D | d | डी |
| E | e | ई |
| F | f | ऍफ़ |
| G | g | जी |
| H | h | ऍच |
| I | i | आइ |
| J | j | जे |
| K | k | के |
| L | l | ऍल |
| M | m | ऍम |
| N | n | ऍन |
| O | o | ओ |
| P | p | पी |
| Q | q | क्यू |
| R | r | आर |
| S | s | ऍस |
| T | t | टी |
| U | u | यू |
| V | v | वी |
| W | w | डबल-यू |
| X | x | ऍक्स |
| Y | y | वाई |
| Z | z | ज़ैड (UK) / ज़ी (US) |


